

श्री नवाह्न परायण पाठ में राम वनगमन प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावुक
बीकानेर। मानस प्रचार समिति के बैनर तले स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में चल रहे श्री नवाह्न परायण पाठ के चौथे दिन राम वनगमन एवं केवट संवाद सहित अनेक प्रसंगों का संगीतमय व्याख्यान किया गया। कथा वाचक पं. गिरधर गोपाल एवं सुशील आसोपा ने भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण एवं माता सीता के साथ वनगमन के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। महाराज श्री ने कहा कि यह प्रसंग माता-पिता के वचनों के प्रति प्रभु श्रीराम की अटूट निष्ठा, माता कौशल्या के विलाप और अयोध्या की प्रजा के दुख के माध्यम से जीवन को अनेक महत्वपूर्ण सीख प्रदान करता है।
