Bikaner Bikaner District Rajasthan

विष्णु पुराण कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

विष्णु पुराण कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बीकानेर। सनातन धर्म साधना पीठ एवं विष्णु पुराण कथा आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विष्णु पुराण कथा के दौरान भगवान विष्णु के दशावतारों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पवन राठी ने बताया कि नंदोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ उत्सव का आनंद लिया। कथावाचक पंडित भाईश्री ने कहा कि जीव मात्र को सदाचार का पालन कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि सदाचार के बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। कथा में मनु वंश का वर्णन, मांधाता की संतति, त्रिशंकु के स्वर्गारोहण तथा जातकरण, नामकरण और विवाह संस्कार की विधियों का भी विस्तार से वर्णन किया गया। आयोजन के संचालन में गिरधर स्वामी, सुरेश चांडक एवं शिव व्यास सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *