

विद्यार्थियों ने जाना कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों और शोधों के बारे में
बीकानेर। एग्री पाठशाला द्वारा विद्यार्थियों के लिए खारा स्थित निजी विश्वविद्यालय में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों, आधुनिक अनुसंधानों एवं वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संजय जाखड़ एवं रामानंद स्वामी सहित संस्थान का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने करियर एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश भार्गव, एन. डी. यादव एवं डॉ. बी. डी. शर्मा ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों एवं रिसर्च से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
