Bikaner Bikaner District Rajasthan

पैंसठिया यंत्र अनुष्ठान सम्पन्न

पैंसठिया यंत्र अनुष्ठान सम्पन्न
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शांति निकेतन, में पैंसठिया यंत्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विशदप्रज्ञा जी, लब्धियशा जी एवं सहवर्तनी साध्वियों के सान्निध्य में सामूहिक रूप से उवसग्गहरं स्तोत्र, बीज मंत्र एवं अन्य मंत्रों का विधिवत अनुष्ठान कराया गया। कार्यक्रम प्रभारी विपिन बोथरा ने बताया कि साध्वीश्री विशदप्रज्ञा जी ने अपने उद्बोधन में कहाकृ “मंत्रों से आत्मविशुद्धि के साथ-साथ विघ्न-बाधाओं का निवारण होता है।” वहीं साध्वीश्री विधि प्रभा जी ने कहा कि यदि इस अनुष्ठान का क्रम 9 दिनों तक लगातार किया जाए तो यह महान रिद्धि-सिद्धि प्रदायक सिद्ध होता है। इस अवसर पर लगभग 25 जोड़ों सहित 150 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर धार्मिक ऊर्जा का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *