Bikaner Bikaner District Rajasthan

चकगर्बी क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों के लिए मास्टर प्लान 2025 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करवाई

चकगर्बी क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों के लिए मास्टर प्लान 2025 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करवाई
बीकानेर। सर्व कामगार सेवा संघ राजस्थान ने नगर नियोजन के मास्टर प्लान 2025 के विरुद्ध बीकानेर विकास प्राधिकरण में आपत्ति दर्ज करवाई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल पुरोहित के नेतृत्व में सैकडों कॉलोनीवासी एकत्रित हुए। पूगल रोड स्थित चकगर्बी कॉलोनियों की एक बैठक का आयोजन कचहरी परिसर स्थित पब्लिक पार्क में की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलोनी वासी त्रिलोक चंद भाखर ने की। भाखर ने शुक्रवार शाम को 05 बजे प्रस्तावित बैठक में निर्धारित स्थान पर सभी को पहुंचने का भी आह्वान किया।संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि 2023-24 के मास्टर प्लान में चकगर्बी स्थिति कॉलोनियों को रिहायशी क्षेत्र(आर जॉन) अंकित किया था, लेकिन मास्टर प्लान 2025 में औद्योगिक क्षेत्र (इंड़.जॉन) दर्शाया गया है अगर यह लागू होता है तो 50000 से अधिक आबादी क्षेत्र बेघर हो जायेगा।
कॉलोनी वासियों ने एक सुर में कहा कि नगर नियोजन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोडी तो हजारों परिवार सडकों पर उतरने को मजबूर हो जायेगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन व राज्य प्रशासन की होगी।
बी डी ए में आपत्ति दर्ज करवाने में संघ की संघर्ष समिति के आर एस हर्ष प्रदेश महामंत्री, धन्ना दास जिला अध्यक्ष, त्रिलोक चंद भाखर, राजेन्द्र सैन,भरत सिंह, मांगीलाल, विक्रम सिंह,पूनम बिश्नोई, संतोष बिश्नोई,शंकर कुकणा, गोविन्द पुरोहित, जयदेव रामावत, गोपाल सिंह,पूनम ज्याणी,श्रवण कुमार आचार्य, सहीराम चौधरी, तेजाराम भाट, महेंद्र भाट,दलीप भाट,अनोप, दिनेश वैष्णव, विनोद रामावत,शंकर डेलू,राजू गोदारा,संपत बिश्नोई, राजूराम सुथार, बृजलाल पुनिया, तुलछाराम गोदारा,कानाराम गोदारा,मुखराम सिंवर, लालाराम सिद्ध,बरकत अली सहित सैकड़ों चकगर्बी निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *