Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का हुआ समापन

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का हुआ समापन
बीकानेर। 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता (१७/१९ वर्ष छात्र-छात्रा) का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में आज हुआ। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने शहर क्षेत्र में स्थित तरण ताल को पुनः प्रारम्भ करने की मांग की। जिससे बीकानेर के नन्हें-मुन्हें तैराक तैयार हो सके। मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) अनिल बोड़ा ने जीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल बच्चे के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक रहते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी श्याम सुंदर चूरा रहे। इस अवसर पर नवल किराड़ू, कैलाश पंवार, चन्द्रप्रकाश ओझा, सुरेंद्र कुमार चांडक, भवानी सिंह, अशोक शर्मा एवं सुधा हर्ष आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *