

11 माह से नहीं मिला गौशालाओं का अनुदान
बीकानेर। गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, गोपालन मंत्री, सचिव गोपालन, डायरेक्टर गोपालन को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में राजस्थान की 2000 गौशालाओं के पिछले 11 माह से अटके अनुदान के लिए संघर्ष करने की चेतावनी दी, ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सूचना प्रेषित की गई यदि एक दो दिवस में अनुदान की राशि गौशालाओं के खाते में नहीं आती है तो, विवश होकर गौशालाओं को बड़े आंदोलन का रास्ता पकड़ना पड़ेगा, जिसका समस्त दायित्व राज्य सरकार का होगा। ज्ञापन देने वालों में सुनील व्यास, प्रेम कुमार गोदारा, प्रेम सिंह घूमान्दा, चंदवीर सिंह, बलदेव दास भदानी, ओम पुरोहित, त्रिलोक मारू, गोपी किशन अग्रवाल, अनूप गहलोत, उमाशंकर सोलंकी आदि थे।
