Bikaner Bikaner District Rajasthan

जनसहयोग से पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का पुनीत कार्य जारी

जनसहयोग से पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का पुनीत कार्य जारी
बीकानेर। बीकानेर सेवा योजना के तहत जनसहयोग से गर्मी के मौसम में सरह नथानिया क्षेत्र में बेज़ुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का सराहनीय कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस क्रम में राजकुमार व्यास ने गोचर के अंदरूनी क्षेत्र में स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर के पास बनी खेलियों और कुंडियों में पानी डाला। साथ ही लाली बाई धोरे के आसपास रखे पालसियों में भी पानी भरकर जीव-जंतुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। यह सेवा कार्य क्षेत्र में जनसहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *