

टैरो कार्ड्स पर आधारित राशिफल (10 से 30 अप्रैल)
टैरो कार्ड्स ऊर्जा और संभावनाओं के संकेत देते हैं। 10 से 30 अप्रैल के बीच का यह समय कई राशियों के लिए नए अवसर, आत्मचिंतन और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस अवधि में ग्रहों और परिस्थितियों की ऊर्जा आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन देने का काम करेगी। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स के अनुसार यह समय आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं—करियर, धन, रिश्ते और स्वास्थ्य—के लिए क्या संकेत देता है।
🔮मेष (Aries)
प्राप्त कार्ड: The Magician, Three of Pentacles
आज का समय प्रभावशाली रहेगा। आपके कौशल और आत्मविश्वास से कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, लेकिन रिश्तों में थोड़ी सावधानी रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
🔮 वृषभ (Taurus)
प्राप्त कार्ड: Page of Wands, The Hanged Man
नई शुरुआत के संकेत हैं, लेकिन निर्णय में उलझन हो सकती है। जल्दबाजी से बचें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
🔮 मिथुन (Gemini)
प्राप्त कार्ड: Five of Swords, Ten of Swords
यह समय भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7
🔮 कर्क (Cancer)
प्राप्त कार्ड: Eight of Pentacles, King of Swords
मेहनत और जिम्मेदारियों का समय है। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन बातचीत में सावधानी रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
🔮 सिंह (Leo)
प्राप्त कार्ड: The Emperor, Six of Swords
आप अपने जीवन को व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। स्थान परिवर्तन या सकारात्मक बदलाव के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
🔮 कन्या (Virgo)
प्राप्त कार्ड: The Fool, Ten of Cups
खुशी और नई शुरुआत का समय है। परिवार और रिश्तों में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
🔮 तुला (Libra)
प्राप्त कार्ड: Page of Cups, Nine of Pentacles
नई संभावनाएं और सफलता के योग हैं। आर्थिक लाभ और सम्मान मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
🔮 वृश्चिक (Scorpio)
प्राप्त कार्ड: Nine of Cups, Two of Pentacles
इच्छाएं पूरी होंगी, लेकिन संतुलन बनाए रखना जरूरी है। निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: पीला / बैंगनी
शुभ अंक: 3
🔮 धनु (Sagittarius)
प्राप्त कार्ड: Page of Pentacles, Five of Cups
नए अवसर मिलेंगे, लेकिन पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ना जरूरी है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 6
🔮 मकर (Capricorn)
प्राप्त कार्ड: Ace of Pentacles, Knight of Pentacles
नई शुरुआत और स्थिर प्रगति का समय है। धैर्य से काम लें, सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
🔮 कुंभ (Aquarius)
प्राप्त कार्ड: Justice, Five of Cups
कर्मों का फल मिलेगा। पुरानी बातों को छोड़कर नए अवसरों पर ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
🔮 मीन (Pisces)
प्राप्त कार्ड: Seven of Pentacles, Seven of Cups
सोच-विचार और निर्णय का समय है। अधिक उलझन से बचें और धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
– राखी व्यास, टैरो कार्ड रीडर एवं रैकी हीलर
विरगो बी विग 407 लोअर खरोडी मालवाणी,
1 नम्बर फायर ब्रिगेड मलाड वेस्ट मुंबई 400095, https://www.youtube.com/@DivineRakhi03, Rakhi03httpshttps, 9702366302, 7715076926
