Bikaner Bikaner District Rajasthan

27 अप्रेल को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट

27 अप्रेल को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट
बीकानेर। देशभर में 27 अप्रेल 2026 को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त अभियान के तहत संत समाज, गौभक्तों एवं तहसील स्तर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को महंत श्री चन्द्रमादास जी महाराज एवं रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने मुख्य रूप से संबोधित किया। इस दौरान महंत शंकरपुरी जी महाराज (नवलपुरी), महंत श्री आकाशानंद जी महाराज (गोलरी), महंत श्री अमरीश पुरी जी महाराज (लालगुफा) एवं महंत श्री देवेंद्रनाथजी महाराज सहित कई संत मौजूद रहे। महंत श्री चन्द्रमादास जी महाराज ने कहा कि आजादी के समय भारत में लगभग 80 करोड़ गायें थीं, लेकिन वर्तमान में उनकी संख्या तेजी से घटकर बहुत कम रह गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि गौ-वंश की रक्षा नहीं की गई तो यह समाज और संस्कृति दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसी क्रम में बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे रतनबिहारी पार्क में एकत्रित होंगे तथा संकीर्तन करते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचकर 11 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *