Bikaner Bikaner District Rajasthan

फुले समरसता संकल्प समारोह 11 अप्रेल को

फुले समरसता संकल्प समारोह 11 अप्रेल को
बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुलेजी की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले फुले समरसता संकल्प समारोह को लेकर गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में सर्वसमाज के तत्वावधान में एक मीटिंग आयोजित की गई। सभा को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सम्बोधित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। फुले समरसता संकल्प समारोह के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार, अतिथि स्वागत एवं मंच व्यवस्था आदि विभिन्न कार्यसमितियों का गठन किया गया है एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *