

लोकतंत्र की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सबसे बड़ा सवाल
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ एवं ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल लोकतंत्र की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता का है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता की रक्षा करना आवश्यक है। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, बजरंग छिंपा, प्रहलादसिंह मार्शल, आम्बाराम ईणखिया, करणीसिंह राजपुरोहित तथा माकपा के रमेश मितड़ सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
