Bikaner Bikaner District Rajasthan

पर्यावरण संरक्षण और विकिरण विष विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन

पर्यावरण संरक्षण और विकिरण विष विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में पर्यावरण स्थिरता एवं विकिरण विष विज्ञान में बहुविषयक अनुसंधान विषय पर आयोजित होने वाले आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICMRESRT-2026 के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सम्मेलन के ब्रोशर का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रो. बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से “प्रकृति के प्रति दयालु बनें” (Be Kind to Mother Nature) की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। आयोजन समिति के अनुसार दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मूल ध्येय वाक्य “प्रकृति के प्रति दयालु बनें” रखा गया है। आर. के. पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा विकिरण विष विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर वैश्विक स्तर के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. ममता शर्मा ने किया। अंत में आयोजन समिति की ओर से अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *