

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप 9 अक्टूबर से
बीकानेर। दूसरी युवराज सिंह सिसोदिया स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद में 9 अक्टूबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में बीकानेर के आर.के. शर्मा जूरी प्रेसिडेंट तथा रोहिताश्व बिस्सा निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। वहीं मुंबई के प्रकाश केलसीकर इवेंट डेलीगेट होंगे। ग्रो-फिट फाउंडेशन के संस्थापक एस.एम. सिसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता में स्पीड एवं बोल्डरिंग स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से आरोहक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य रूटसेटर योगी होंगे। उन्होंने बताया कि स्पीड और बोल्डरिंग दोनों स्पर्धाओं में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए सब-जूनियर, जूनियर एवं ओपन श्रेणियां रखी गई हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
