Bikaner Bikaner District Rajasthan

अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 18 जनवरी को

अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 18 जनवरी को
बीकानेर। अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 18 जनवरी को गंगाथिएटर के पास स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कार्यालय में आयोजित की जाएगी।परीक्षा आयोजन समिति अध्यक्ष तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने बताया कि अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक, जिन्होंने अगस्त से नवंबर 2025 की अवधि में आवेदन किया, उनकी हिंदी और अंग्रेजी कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 18 जनवरी को प्रातः 10 बजे तथा 31 दिसंबर 2022 से पूर्व नियुक्त कार्मिक, जिन्होंने 30 नवंबर 2025 तक (प्रथम अवसर के लिए) आवेदन प्रस्तुत किया है, उनकी हिंदी-अंग्रेजी कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों को अपने कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा (कमरा नंबर 13) से कार्यालय समय में प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि टंकण परीक्षा का आयोजन टाइपिंग एग्जाम सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *