

विधार्थियों ने दी नृत्य-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां
बीकानेर। डूंगर महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह सुमंगलम् 2026 के अंतर्गत बुधवार को एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआई के उप महाप्रबंधक अरविंद भट्ट, श्रीमती लीना भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि एसबीआई सादुलगंज शाखा प्रबंधक श्री महेंद्र मीणा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने की।सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रो. अन्नाराम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रो. कैलाश स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
