Bikaner Bikaner District Rajasthan

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की पुस्तिका का किया विमोचन

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की पुस्तिका का किया विमोचन
बीकानेर। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जयपुर में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के कार्यकाल के दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका से राज्य सरकार द्वारा गत दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी आमजन को हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इसका अधिक से अधिक लोगों तक वितरण किया जाए। विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और नवाचारों को पुस्तिका में संकलित किया गया है। उन्होंने प्रदेश के पहले विधायक जनसुनवाई केंद्र और इसके माध्यम से की जा रही नियमित जनसुनवाई, रोजगार रजिस्टर आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा में नियमित रूप से रोजगार सहायता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं विधायक निधि से किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने आगामी बजट के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *