

538 परिंडा वितरण से अभियान प्रारम्भ
बीकानेर। बढती गर्मी को देखते हुये सामाजिक सरोकार मे अग्रणी संस्था नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट की और से बीकानेर के 538 वें स्थापना दिवस पर प्रथम चरण में बेजुबान पक्षियों के लिए 538 परिंडा लगाने का अभियान प्रारम्भ किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि सोमवार को सुर्दशना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क मे परिडें लगाकर शुरुआत की गई एवं ट्रस्ट के 60 सदस्यों ने अपने घरो की छतों पर दो दो परिडें लगाकार उनको रोजना पानी भरने का संकल्प लिया।
