Bikaner Bikaner District

प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल समय में बदलाव

image description

मंगलवार से संत्रात तक प्रातः 7 से प्रातः 11 बजे तक रहेगा स्कूल समय
बीकानेर। जिले में भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्री-पाइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार (22 अप्रैल) से सत्रांत तक विद्यालय का समय प्रातः 7 से प्रातः 11 बजे तक किया है। 
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यालय शिक्षा (ग्रुप-5) विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि से भीषण गर्मी लू (हीट वेव) के संदर्भ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा द्वारा प्री-प्राइमरी से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह समय किए जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था।
आदेशानुसार समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का समय पूर्ववत रहेगा। समस्त स्टाफ और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय भी यथावत रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *