Bikaner Bikaner District Rajasthan

सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर ने बीकानेर सहित विभिन्न सैन्य स्टेशनों का किया दौरा

सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर ने बीकानेर सहित विभिन्न सैन्य स्टेशनों का किया दौरा
बीकानेर/जयपुर। सप्त शक्ति कमांड के अंतर्गत विभिन्न सैन्य फॉर्मेशन्स की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के क्रम में आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने बठिंडा, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर सैन्य स्टेशनों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्हें चेतक कोर की ऑपरेशनल तैयारियों, प्रशिक्षण गतिविधियों, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आर्मी कमांडर ने विभिन्न सैन्य फॉर्मेशन्स एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण कर सैनिकों की उच्च प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण एवं वैलिडेशन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सैन्य इकाइयों को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करना समय की मांग है। उन्होंने सैनिकों को नवीनतम तकनीकी बदलावों, उभरते रुझानों तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कहा कि सभी रैंक के सैन्यकर्मियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार के संभावित खतरों से निपटने के लिए सक्षम एवं तैयार रहना चाहिए। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तकनीकी दक्षता और निरंतर प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *