


बीकानेर। अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का प्रांतीय महासम्मेलन एवं उपभोक्ता संरक्षण सुरक्षा समिति का 15वां स्थापना दिवस उपभोक्ता जागरूकता के उद्देश्य से 15 जून को धरणीधर रंगमंच में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नरेश गोयल होंगे, जबकि सीसीआई के नेशनल चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपभोक्ता अधिकारों एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। अध्यक्षता योगेश पालीवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक जेठानंद व्यास, मदन गोपाल मेघवाल, नरेश शर्मा, पुखराज साघ, प्रीति पंड्या एवं राजेश चूरा शामिल रहेंगे।
