Bikaner Bikaner District Rajasthan

आस्था और सेवा का संदेश लेकर रवाना हुआ 43वां संकल्प सेवा रथ

आस्था और सेवा का संदेश लेकर रवाना हुआ 43वां संकल्प सेवा रथ
बीकानेर। आस्था और धर्म के साथ संकल्पित सेवा भाव से ओत-प्रोत श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट का 43वां संकल्प सेवा रथ शोभायात्रा के रूप में रवाना हुआ। रथ के दर्शन के लिए शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संकल्प सेवा रथ का स्वागत किया। श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट पिछले 42 वर्षों से अनवरत पैदल यात्रियों की सेवा का संकल्प निभाता आ रहा है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट के कार्यकर्ता प्रतिवर्ष संकल्प सेवा रथ के साथ रवाना होते हैं और पैदल यात्रियों की सेवा में जुटते हैं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में सेवा और आस्था का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने रथ का स्वागत कर सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि पैदल यात्रियों की सेवा को समर्पित यह संकल्प रथ वर्षों से सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था का संदेश दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *