Bikaner Bikaner District Rajasthan

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेगा श्रीराम आदर्श सेवा समिति का दल

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेगा श्रीराम आदर्श सेवा समिति का दल
बीकानेर। बाबा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सेवा और सुविधा के लिए श्रीराम आदर्श सेवा समिति की ओर से सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है। सेवा शिविर के लिए समिति का सेवा दल जैन कॉलेज के पास नोखा रोड से रवाना हुआ। पूर्व न्यास चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि महावीर रांका ने हरी झंडी दिखाकर सेवा दल के जत्थे को रवाना किया। इस अवसर पर महावीर रांका ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुण्य एवं मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने समिति के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। जत्थे को रवाना करने के अवसर पर रामनिवास गोदारा, भाजपा नेता राजाराम बिश्नोई, डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा एवं मुकेश सोनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समिति के ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा शिविर 9 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर बीकानेर से करीब 66 किलोमीटर दूर तथा दियातरा से लगभग 2 किलोमीटर आगे लगाया जाएगा। यहां पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सेवा-सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *