

लोकतंत्र के महापर्व में शांतिपूर्ण भागीदारी के लिए जताया आभार
बीकानेर। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने लोकतंत्र के महापर्व में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर बीकानेर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर की जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया और बीकानेर की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए आमजन, प्रशासन, पुलिस एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्मिकों का भी आभार व्यक्त किया।
