

तेरापंथ टास्क फोर्स गंगाशहर की टीम राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल
बीकानेर। पूज्य गुरुदेव युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण की सन्निधि में अभातेयुप द्वारा आयोजित तेरापंथ टास्क फोर्स के द्विदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन “सामर्थ्य“ का प्रेक्षा विश्व भारती – कोबा, गांधीनगर गुजरात में आयोजन हुआ। राष्ट्र सेवा को समर्पित- तेरापंथ टास्क फोर्स एक ऐसा आयाम, जिसके अंतर्गत युवाओं को आपदा प्रबंधन और मेडिकल इमरजेंसी में जीवन रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। भारतीय सरकार के अर्धसैनिक बल नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स के माध्यम से अभातेयुप को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम करवाने की स्वीकृति प्राप्त है। दक्ष युवाओं द्वारा देशभर में आई प्राकृतिक आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जनमानस की सेवा और सुरक्षा का कार्य किया जाता है। प्रभारी देवेन्द्र डागा ने बताया कि फीयरलेस फिएस्टा में टीम गंगाशहर प्रथम, राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिकतम सहभागिता में द्वितीय स्थान, क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, ग्रीन ब्रिगेड के साथी और गंगाशहर तेरापंथ टास्क फोर्स के सह-प्रभारी दीपेश बैद को वर्ष पर्यंत सार्थक सक्रियता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अधिवेशन में सम्मानित किया गया।
