Bikaner Bikaner District Rajasthan

सात स्कूलों में विज्ञान संकाय व एक में अतिरिक्त विषय भूगोल को मिली स्वीकृति

सात स्कूलों में विज्ञान संकाय व एक में अतिरिक्त विषय भूगोल को मिली स्वीकृति
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सात विद्यालयों में विज्ञान संकाय व एक विद्यालय में अतिरिक्त विषय भूगोल को शामिल करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग मंत्री श्री मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के शिक्षित राजस्थान विकसित राजस्थान की संकल्पना में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणानुसार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य की स्वीकृति जारी की।
विधायक व्यास ने बताया कि बारहग्वाड़ स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त विषय भूगोल को शामिल करने सहित सुजानदेसर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भीनासर स्थित जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (इंग्लिश मीडियम), मुक्ताप्रसाद नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गंगाशहर स्थित भट्टर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (इंग्लिश मीडियम), सर्वोदय बस्ती स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय,  एल.बी दम्माणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) तथा एम एम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) में विज्ञान संकाय को स्वीकृति दी गई है।
विधायक व्यास ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन बजट घोषणा से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *