Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

41 जिला परिषद वार्डों में प्रभारी नियुक्त

41 जिला परिषद वार्डों में प्रभारी नियुक्त
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के सभी 41 जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त प्रभारी अपने-अपने वार्डों में चुनाव संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक समन्वय तथा चुनावी गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। इन नियुक्तियों का उद्देश्य चुनाव के दौरान संगठन को मजबूत करना और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *