

आध्यात्मिक सत्संग, इस्कॉन के प्रभु का हुआ सम्मान
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के तत्वावधान में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन राजस्थान के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु के बीकानेर आगमन पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी एवं परमेश्वर सुथार ने देवकीनंदन प्रभु को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। सत्संग को संबोधित करते हुए देवकीनंदन प्रभु ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का बुद्धिजीवी एवं प्रभावशाली वर्ग होता है और सामान्य जन सदैव उसके आचरण का अनुसरण करते हैं। उन्होंने व्यापारियों से नैतिक मूल्यों, सेवा और आध्यात्मिकता को अपने जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनक हर्ष, श्रीराम सियाग, वेद प्रकाश अग्रवाल, बजरंग सोखल, शंकर अग्रवाल, बजरंग सिंह राजपुरोहित, सुशील यादव, प्रेम जोशी, किशन लोहिया, दिनेश राठी, श्याम राठी, रमेश कौशिक एवं सत्येन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
