

17 जुलाई को आएंगे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री, तैयारियों को लेकर बैठक
बीकानेर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के 17 जुलाई को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दौरे की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। श्याम पंचारिया ने कहा कि यह दौरा संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा पार्टी की भावी रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का समन्वय के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ओबीसी मोर्चा के महावीर चारण, दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, हेमनाथ जाखड़, भरत सुथार, महेंद्र ढाका, निशु लिंबा, देवीलाल मेघवाल, सरोज प्रजापत, भोजराज मेघवाल सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
