Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यापार मंडल ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन, सब्जी मंडी स्थानांतरण सहित कई मांगें उठाईं

व्यापार मंडल ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन, सब्जी मंडी स्थानांतरण सहित कई मांगें उठाईं
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर व्यापार एवं उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोटगेट क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी को वर्तमान स्थान से स्थानांतरित कर किसी स्थायी एवं विस्तृत स्थान पर भूखंड आवंटित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मंडल के सचिव संजय जैन एवं भंवर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि वर्तमान सब्जी मंडी अत्यधिक अव्यवस्थित, असुरक्षित तथा बढ़ते जनसंख्या दबाव के कारण पूरी तरह अनुपयुक्त हो चुकी है। वेद प्रकाश अग्रवाल एवं प्रेमरतन जोशी ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कोटगेट एवं सांखला रेलवे फाटक अंडरपास/अंडरब्रिज निर्माण कार्य को जनहित में शीघ्र प्रारंभ करवाने तथा आमजन एवं व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। वहीं इमरान राठौड़ एवं साजिद सुलेमानी ने बीकानेर शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और फैक्ट्री संचालकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर जनक प्रकाश हर्ष, हरिओम पुरोहित सहित व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *