

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर 8 अक्टूबर को
जिला प्रशासन के तत्वावधान में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय 8 अक्टूबर को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक शिविर में भाग लेने हेतु लगभग 500 बेरोजगार आशार्थी अपना ऑनलाईन पंजीयन करवा चुके हैं। शिविर स्थल पर मौके पर भी पंजीयन की व्यवस्था की गई है।शिविर में भाग लेने हेतु निजी क्षेत्र के नियोजकों, सरकारी विभागों व प्रशिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया है। निजी क्षेत्र के 20 संस्थानों ने अब तक शिविर में भाग लेने हेतु अपनी सहमति प्रदान कर दी है जिसमें प्रमुख रूप से मोदी डेयरी, पे.टी.एम., ऑरिक मोटर्स, बुल पावर एनर्जी लिमिटेड, बिंजल फार्म, मिडलेंड माईक्रोफिन, एल्क्योर पेस्ट सोलूशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान लगभग एक हजार से अधिक पदों पर रिक्तियों की भर्ती हेतु बेरोजगार आशार्थियों का शिविर स्थल पर ही प्राथमिक चयन करेगें।
