Bikaner Bikaner District Rajasthan

बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें 

बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान
बीकानेर। जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में बाल अधिकारों की जागरूकता के क्रम में श्रीकोलायत के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान शनिवार को आयोजित किया गया। जिसके तहत बालक-बालिकाओं को गुड टच-बेड टच, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल नशा, पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल नशा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए गुड टच-बेड टच व पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया और अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार आदि के लिए माता-पिता को बताने के लिए कहा गया। बाल कल्याण समिति सदस्य जन्मेजय ने बाल विवाह दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी एवं बाल विवाह न होने व न करने कि शपथ दिलाई। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह सेंगर ने किशोर न्याय अधिनियम व पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *