Bikaner Bikaner District Rajasthan

आर्थिक तंगी से गुजर रही है गौशालाएं

image description

आर्थिक तंगी से गुजर रही है गौशालाएं
बीकानेर। बीकानेर गौशाला संघ द्वारा गौशालाओं के अनुदान अन्य समस्याओं व गोचर ओरण भूमि अधिग्रहण करने के विरोध में बैठक का आयोजन 8 अक्टूबर को पुन्यानंद आश्रम जैसलमेर रोड पर आयोजित की जायेगी।
संघ के महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि वर्तमान में गौशालाओं को आर्थिक सहायता का अनुदान मिले 11 माह हो चुके हैं 11 महीने से गौशालाएं आर्थिक तंगी से गुजर रही है, गौशाला के यह हालात बन गए हैं, कि उन्हें गोवंश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उधर सरकार नई-नई योजनाएं गौशालाओं पर थोंप रही है, बिना कारण गौशालाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इन विषयों को लेकर 8 तारीख को एक व्यापक जन आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, ताकि गौशालाओं को सरलता से अनुदान मिल सके, वह गौशालाओं का उत्पीड़न बंद हो। शनिवार को हुई बैठक में प्रेम सिंह घूमांदा, सुरेश कुमार जोशी, अगर सिंह परिहार,भैराराम नाई, सत्यनारायण स्वामी, हनुमान तर्ड, प्रेम गोदारा, सुनील व्यास, अनूप गहलोत, मालाराम सारस्वत, जगदीश सिंह राजपुरोहित,काशी झवर, बलदेव दास भदानी, हरिओम पुरोहित, त्रिलोक मारु, प्रकाश वेद, मनीष लखोटिया, उमाशंकर सोलंकी, विजय सिंह चारण, चांदवीर सिंह, मोहनलाल, मोती सिंह राजपूरोहित, शंकर पारीक, रुपाराम सुथार, जुगल किशोर पारीक, भंवरलाल बिश्नोई, जेठनाथ सिद्ध, अभय सिंह पंवार,बैरीशालसिह, महीपाल सिंह,कुशाल सिंह, प्रकाश पारिक, श्याम सुंदर पारिक, राधेश्याम शर्मा, मगाराम सियाग, पन्नालाल सियाग, मोहनलाल साद, दाऊलाल तावनिया आदि में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *