Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने सेवा यात्रियों से किया संवाद

सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने सेवा यात्रियों से किया संवाद
बीकानेर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों की कड़ी में नोखा के बाबा छोटूनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ‘सेवा संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा यात्रियों के साथ संवाद का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर से संबोधित किया, जबकि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ में शामिल सेवा यात्रियों से संवाद किया। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह सेवा यात्रा केवल बाइक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा को संकल्प के रूप में जन-जन तक पहुंचाने वाली यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सेवा भाव के माध्यम से लोगों के दिलों को जोड़ने और जन-जन तक सेवा का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके सार्वजनिक जीवन से सभी को सेवा भाव, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में रामगोपाल सुथार, श्याम पंचारिया, गंगाराम पारीक, भावेश सहित कैलाश बिश्नोई, आसकरण भट्टड़, मनोज कुलरिया, श्रवण ज्याणी, निर्मल भूरा, सुनील पूनिया, यशोदा, शारदा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *