

रंगोलियों के जरिए दिया विकसित भारत का संदेश
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं। रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रीय प्रतीकों को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। बृजमोहन जिंदल ने बताया कि रंगोलियों में देश के विकास, सेवा भावना, राष्ट्रीय एकता तथा विकसित भारत के संकल्प को कलात्मक ढंग से उकेरा गया। रंगोलियों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मिशु अग्रवाल, मीनू शेखावत एवं पिंकी नायक ने आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रंगोलियों की सराहना की।
