Bikaner Bikaner District Rajasthan

डागा का एजुकेशन लीडरशिप कॉनक्लेव के लिए अवॉर्डी के रूप में चयन

बीकानेर। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुरेंद्र कुमार डागा का एजुकेशन लीडरशिप कॉनक्लेव के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्डी के रूप में चयन किया गया है। पाई मीडिया सॉल्यूशन की ओर से आयोजित 9वें अध्याय एजुकेशन लीडरशिप कॉनक्लेव का आयोजन 27 सितंबर को जयपुर में होगा। आयोजकों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के इस शिक्षा नेतृत्व मंच पर राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रधानाचार्य, स्कूल निदेशक, चेयरपर्सन, ट्रस्टी एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रमुख नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे। डागा को बीकानेर से चयनित प्रमुख शिक्षा-नेताओं में शामिल किया गया है। कॉनक्लेव में शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले शिक्षाविदों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *