Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

धरणीधर तालाब में 26 सितंबर से शुरू होगा पितृ तर्पण

धरणीधर तालाब में 26 सितंबर से शुरू होगा पितृ तर्पण
बीकानेर। श्राद्ध पक्ष के आरंभ के साथ ही पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना को लेकर शहर के विभिन्न सरोवरों एवं तीर्थ स्थलों पर तर्पण कर्म का सिलसिला शुरू होगा। इसी क्रम में धरणीधर तालाब में 26 सितंबर से विधि-विधानपूर्वक पितृ तर्पण प्रारंभ किया जाएगा। पंडित नवरतन व्यास एवं पंडित गोपाल ओझा के सान्निध्य में प्रतिदिन तीन सत्रों में तर्पण कर्म संपन्न कराया जाएगा। पहला सत्र सुबह 5 से 6 बजे, दूसरा सुबह 6 से 7 बजे तथा तीसरा सुबह 7 से 8 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के 15 दिनों में पितरों का स्मरण, तर्पण एवं पिंडदान करने का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना से विधि-विधानपूर्वक तर्पण कर्म करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *