Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

ऊंटनी के दूध पर शोध के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को पेटेंट

ऊंटनी के दूध पर शोध के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को पेटेंट
बीकानेर। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के दूध पर किए गए महत्वपूर्ण शोध के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से पेटेंट हासिल किया है। शोधकर्ताओं की टीम ने ऊंटनी के दूध में मौजूद प्रोटीन हाइड्रोलायटेट के कार्यात्मक गुणों एवं इसकी जैवसक्रिय क्षमता को बढ़ाने वाली विशेष तकनीक विकसित की है। इस शोध के लिए डॉ. अनीता तंवर, डॉ. आर.के. बेरवाल, डॉ. योगेश कुमार एवं डॉ. अनिल हर्ष की टीम को पेटेंट प्रदान किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार शोध से ऊंटनी के दूध में मौजूद प्रोटीन हाइड्रोलायटेट के उपयोग एवं उसकी जैवसक्रिय क्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में संभावनाएं विकसित हुई हैं। इस उपलब्धि पर डॉ. सुमंत व्यास ने वैज्ञानिक टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव की बात है तथा भविष्य में ऊंटनी के दूध की उपयोगिता को बढ़ाने में यह अनुसंधान सहायक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *