

सेठिया विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव नियुक्त
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन एडवोकेट कुलदीप सिंह पूनिया ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा अनुमोदित किए जाने पर नियुक्ति पत्र जारी कर बीकानेर के गगन कुमार सेठिया एडवोकेट को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। सेठिया पूर्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रह चुके है तथा वर्तमान में बीकानेर बी ब्लॉक के उपाध्यक्ष है। साथ ही समाजसेवी संस्थान अभ्युदय संस्थान के अध्यक्ष है।
