Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्काउट गाइड के 55 प्रतिभागियों ने सीखी राहत एवं बचाव की तकनीकें

स्काउट गाइड के 55 प्रतिभागियों ने सीखी राहत एवं बचाव की तकनीकें
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के पशु आपदा प्रबंधन तकनीक केंद्र में भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भारत स्काउट गाइड के 55 सदस्यों ने भाग लिया। केंद्र के मुख्य अनुवेशक प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं व्यवहारिक कार्यवाही की तकनीकों का प्रशिक्षण देना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं के दौरान सुरक्षा एवं राहत कार्यों की रणनीतियों से अवगत कराया गया। शैलेन्द्र सिंह शेखावत ने आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव पद्धतियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। डॉ. सोहेल मोहम्मद ने गर्मी के मौसम में पशुओं को तापघात (हीट स्ट्रोक) से बचाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी और केंद्र में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों से परिचित करवाया। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रशिक्षक दुर्गाराज सिंह ने सी.पी.आर. (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की तकनीक सिखाई, जिससे आपात स्थिति में जीवन रक्षा संभव हो सके। कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड के सी.ओ. जसवंत सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को ऐसे प्रशिक्षणों को गंभीरता से लेने और समाज सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *