Bikaner District Rajasthan

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग रोकने के लिए कार्रवाई कर सामग्री की जब्त

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग रोकने के लिए कार्रवाई कर सामग्री की जब्त
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर रसद विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि नया शहर थाना इलाके में हरिजन चौराहे के पास स्थित बिश्नोई टैवल्स पर मुन्नीनाथ पुत्र लालनाथ घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करते हुए पाया गया। इस दौरान टीम ने एक सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन तथा एक इलेक्ट्रोनिक कांटा घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3,4,5 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन करने पर जब्त किया गया। एक अन्य कार्रवाई में पूगल रोड पर कपिल बिल्डिंग मैटेरियल के पास एक दुकान में ओमप्रकाश सुथार को भी अवैध रिफिलिंग करते पाया गया। उससे चार सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन तथा एक इलेक्ट्रोनिक कांटा जब्त की गई। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सिलेंडरों को नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द किया। दोनों प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु कटिबद्ध के साथ कार्य कर रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *