Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

कोडमदेसर मेले में पदयात्रियों के लिए सेवा शिविर, शीतल जल व प्रसादी की सेवा

कोडमदेसर मेले में पदयात्रियों के लिए सेवा शिविर, शीतल जल व प्रसादी की सेवा
बीकानेर। कोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के वार्षिक मेले के अवसर पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका के नेतृत्व में गजनेर रोड स्थित एमजीएसयू के सामने पदयात्रियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लूणकरन सरोजदेवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रांका ने कहा कि कोडमदेसर बाबा भैरुनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था विश्वविख्यात है। मेले में बड़ी संख्या में पदयात्री शामिल होते हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। शिविर में रविशेखर मेघवाल भी उपस्थित रहे। रमेश भाटी ने बताया कि सेवा शिविर में पदयात्रियों के लिए देशी घी का हलवा, कोफ्ता, पकौड़ी, आइसक्रीम, केसर चाय एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई। शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सेवाएं देकर पदयात्रियों की सुविधा में सहयोग किया। इस दौरान रामदयाल कच्छावा, मोहनलाल कच्छावा, पवन कच्छावा, शंकरसिंह राजपुरोहित, पवन मनोहट, अशोक रामपुरिया, शक्तिसिंह शेरुणा, गौरीशंकर देवड़ा, किशोर आचार्य, घनश्याम जाजड़ा, धीरज रांका, निर्मल गहलोत, नवीन भाटी, अभिजीत भाटी, अंकित भाटी, आनंद शर्मा, आदर्श शर्मा, गिरिराज चारण, शिवराज बिश्नोई, धनराज गहलोत, कुलदीप तंवर, रज्जाक खान, सिद्धांत यादव, भरत मारु, सोहनलाल तंवर, तेजाराम जाखड़ा, प्रेम गहलोत, इंद्र गहलोत, विपिन तंवर, दाऊलाल छंगाणी, मदनगोपाल ओझा, लक्की पंवार, अभिषेक दैया, गिरधारीलाल कच्छावा एवं प्रणव भोजक सहित अन्य कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *