

ब्लड डोनेशन ड्राइव में 257 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर। भातेयुप के निर्देशन में ‘रक्तदान कर्तव्य’ अभियान के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद ट्रस्ट की ओर से आशीर्वाद भवन, गंगाशहर में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। शिविर में सर्वसमाज के सहयोग से 257 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही 32 लोगों को एसडीपी (Single Donor Platelets) डोनेशन के लिए फिट पाया गया। तेयुप अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने बताया कि शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि पहली बार 20 से 22 वर्ष आयु के 32 युवाओं एवं युवतियों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस सहभागिता से रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला है। दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि सर्वसमाज के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ जयचंदलाल पदम कुमार, जय कुमार दफ्तरी एवं निरंजन शर्मा ने किया। इस अवसर पर नवरतन बोथरा, जतनलाल संचेती, बिंदु छाजेड़, मीनाक्षी आंचलिया, दीपक आंचलिया, करणीदान रांका, कन्हैयालाल बोथरा, रतनलाल छलाणी, लूणकरण छाजेड़, अमरचंद सोनी, किशन बैद, प्रकाश भंसाली, संजय चौरड़िया, मोहन सुराणा, हनुमानमल रांका, मुकेश सोनी एवं उनकी टीम, सरिता नाहटा, जेठमल नाहटा, पीयूष लूणिया, ललित राखेचा एवं विजेन्द्र छाजेड़ सहित अन्य उपस्थित रहे। विजेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि 17 से 23 सितम्बर तक श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कालू, लूणकरणसर, जोरावरपुरा सहित बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन सभी शिविरों में कुल 1130 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
