Bikaner Bikaner District Rajasthan

27 सितंबर को जैन समाज का सामूहिक क्षमापना समारोह

27 सितंबर को जैन समाज का सामूहिक क्षमापना समारोह
बीकानेर। श्री जैन महासभा, बीकानेर के तत्वावधान में 27 सितंबर, रविवार को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2001 से निरंतर आयोजित हो रहे इस वार्षिक कार्यक्रम में जैन समाज की विभिन्न चारित्रात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन की जानकारी देते हुए जतनलाल संचेती ने बताया कि समारोह में तेरापंथ, खरतरगच्छ, पार्श्वचंद्र गच्छ, साधुमार्गी जैन श्रावक संघ (बीकानेर, गंगाशहर एवं भीनासर), स्थानकवासी समाज, अरिहंत मार्गी संघ, जैन रत्न हितैषी संघ, श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ, दिगंबर संघ बीकानेर, ज्ञान गच्छ तथा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा (गंगाशहर, बीकानेर एवं भीनासर) सहित विभिन्न जैन संघों के श्रावक-श्राविकाएं भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार सामूहिक क्षमापना समारोह का उद्देश्य जैन समाज के विभिन्न पंथों एवं संघों के बीच आपसी सौहार्द, मैत्री एवं क्षमाभाव को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *