Bikaner Bikaner District Rajasthan

‘बिणजारो-हेलो मायड़ रो’ डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन व परिसंवाद 29 अप्रैल को

‘बिणजारो-हेलो मायड़ रो’ डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन व परिसंवाद 29 अप्रैल को
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा 29 अप्रैल को राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बिणजारो-हेलो मायड़ रो’ का प्रदर्शन एवं परिसंवाद आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति से जुड़े विद्वानों की सहभागिता रहेगी। साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि वीरधरा फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस राजस्थानी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन अरविंद चौधरी ने किया है। यह फिल्म राजस्थानी भाषा, साहित्य और लोकसंस्कृति के विविध पहलुओं को समर्पित है। उन्होंने जानकारी दी कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रख्यात साहित्यकार नागराज शर्मा को समर्पित है। कार्यक्रम के अंतर्गत फिल्म प्रदर्शन के बाद परिसंवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ और विद्वान फिल्म के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राजस्थानी भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *