Bikaner Bikaner District Rajasthan

फन्ना बाबू को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सेवाभाव को बताया प्रेरणास्रोत

फन्ना बाबू को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सेवाभाव को बताया प्रेरणास्रोत
बीकानेर। वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन पर विभिन्न कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नोखा विधायक सुशीला डूडी, विरेंद्र बेनिवाल, डॉ. राजेंद्र मूंड, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, लक्ष्मण कड़वासरा, हारून राठौड़, प्रीति मेघवाल, नोपाराम जाखड़, शिवलाल गोदारा, हेमंत सिंह यादव, धरमचंद चौधरी, सचिव जीतेन्द्र कसवां, मालासी सरपंच राजपाल कुलहरी, मोहम्मद अकरम, अमराराम डूडी, रामसिंह मेघवाल सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि फन्ना बाबू का जीवन समाजसेवा, उदारता और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से समाज और उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *