Bikaner Bikaner District Rajasthan

ऑपरेशन गरिमा’ के तहत बालिकाओं को दी सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी

ऑपरेशन गरिमा’ के तहत बालिकाओं को दी सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी
बीकानेर। महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट के.के. मजूमदार राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, सूरसागर में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन गरिमा’ के तहत बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा ‘ऑपरेशन गरिमा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में ड्यूटी के दौरान मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है। प्रिया भार्गव ने छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में सरल भाषा में समझाया तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वीणा शर्मा, ज्योति खत्री, डिंपल चावला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *