Bikaner Bikaner District Rajasthan

सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारिता में सहकार कैंप आयोजित, किसानों को दी बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी

सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारिता में सहकार कैंप आयोजित, किसानों को दी बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी
बीकानेर। दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बीकानेर एवं उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (उरमूल) के संयुक्त तत्वावधान में “सहकार से समृद्धि योजना” के अंतर्गत 8 से 15 जून तक “सहकारिता में सहकार कैंप” का आयोजन किया गया। कैंप में किसानों एवं सहकारी समितियों के पदाधिकारियों को बैंकिंग एवं तकनीकी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कैंप के दौरान “म्हारो खातो, म्हारो बैंक” अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों एवं उत्पादक सहकारी समितियों को केन्द्रीय सहकारी बैंक से जोड़कर उन्हें बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। ओमप्रकाश भांभू ने बताया कि इस पहल के माध्यम से समितियों को तकनीकी समावेशन से जुड़े अनेक लाभ प्राप्त होंगे। वहीं धर्मेंद्र एवं मानवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि बैंक में खाता खुलवाने पर शून्य शेष राशि वाला खाता, निःशुल्क खाता संचालन, आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं, लॉकर किराये में 20 प्रतिशत की छूट तथा पशुपालकों के लिए ब्याजमुक्त फसली ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कैंप में मोहन सिंह चौधरी सहित 100 से अधिक किसानों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. अनिल दाधीच, आर.पी. रामलाल वर्मा, अनिल कुमार खीचड़, रामचंद्र एवं जेठाराम ने भी किसानों को योजना के लाभों एवं सहकारी बैंकिंग सेवाओं के महत्व से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *