

17-18 जून को होगा ‘श्री उत्सव’ का आयोजन
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, बीकानेर द्वारा 17 एवं 18 जून को ‘श्री उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन महावीर रांका एवं ममता रांका द्वारा किया गया। इस अवसर पर महावीर रांका ने तेरापंथ महिला मंडल, बीकानेर की बहनों के इस रचनात्मक एवं प्रेरणादायी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देते हैं। मंडल की अध्यक्ष दीपिका बोथरा ने बताया कि श्री उत्सव का मुख्य उद्देश्य समृद्ध राष्ट्रीय योजना को गति प्रदान करना तथा महिलाओं के कौशल, हुनर और रचनात्मक क्षमताओं को नई पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
