Bikaner Bikaner District

श्वसन रोग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

श्वसन रोग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने गुरुवार को श्वसन रोग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में विभाग अध्यक्ष, नोडल अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. सोनी ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों को भर्ती करने पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर करने, मरीजों के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही, अस्पताल भवन के क्षतिग्रस्त हिस्सों की त्वरित मरम्मत के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *